फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Deputy head of the village beat up many people on Holi

Bihar News: होली पर उप मुखिया ने दिखाई दबंगई, किसी का फोड़ा सिर तो किसी की तोड़ी उंगली; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 27 Mar 2024 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

Bihar News: जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ई चक पाटण में होली पर मुखिया ने अपनी दबंगई दिखाते हुए मारपीट कर बुरी तरह से दो व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को स्थानीय परिजन के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया गया है, जहां घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Deputy head of the village beat up many people on Holi
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बड़ई चक पाटण में होली के दिन उप मुखिया ने दबंगई दिखाते हुए लोगों के साथ मारपीट कर दी। इनमें घायल व्यक्ति की पहचान पूरण दास के पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है। व्यक्ति ने बताया कि होली के दिन कमलेश्वरी दास के पुत्र गौतम दास जोकि पंचायत के उप मुखिया हैं। उनके द्वारा बेवजह दरवाजे पर गाली गलौज किया जा रहा था। जब इसका विरोध किया गया तो समर्थकों के साथ वो मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान उनका सिर फट गया है, जबकि वहीं बीच बचाव करने पहुंचे रोहित की उंगली तोड़ दी। घटना में एक अन्य व्यक्ति शुभम को भी हाथ में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया गया कि घटना को लेकर नया रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरा घटनाक्रम पंचायत चुनाव से ही जुड़ा हुआ है। वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर नया रामनगर एसएचओ विनोद कुमार झा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। मारपीट की घटना किन कारणों से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि घायल व्यक्ति के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed