फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Dead body of innocent child missing for several days found in munger

Munger Crime: कई दिनों से लापता मासूम का मिला शव, अगवा कर हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 16 May 2024 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 May 2024 02:33 PM IST
सार

Munger Crime: यूपी के अलीगढ़ स्थित पावर हाउस में चीफ इंजिनियर के लापता बेटे का शव बरामद किया गया है। मृतक अकक्षज के परिवार वालों का आरोप है कि बच्चे का अपहरण कर हत्या की गई है। परिवार वालोंं ने बताया गुमशुदा होने की शिकायत 15 मई को वासुदेवपुर थाना में किया था।

विज्ञापन
Dead body of innocent child missing for several days found in munger
कई दिनों से लापता मासूम का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के वासुदेवपुर थाना के थाना के मंगल बाजार निवासी बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर अमित रंजन के पुत्र अकक्षज (08) का शव गुरुवार की सुबह कष्टहरनी घाट के पास मिला। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। परिवार वालों का आरोप है कि बच्चे का अपहरण कर हत्या की गई है। परिवार वालोंं ने बताया गुमशुदा होने की शिकायत 15 मई को वासुदेवपुर थाना में किया था।
विज्ञापन


पुलिस सक्रियता दिखाती तो पुत्र सही सलामत मिल जाता। अकक्षज घर का एकलौता चिराग था। पिता यूपी के अलीगढ़ स्थित पावर हाउस में चीफ इंजिनियर है। मासूम भी माता-पिता के साथ अलीगढ़ में ही रहता था। कुछ दिन पहले ही मुंगेर आया था। 15 मई को लापता होने की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस बच्चों की खोज में लगी हुई थी।
विज्ञापन


कई जगह बच्चे का तस्वीर भी पुलिस ने शेयर किया था। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की बढ़ी सरगर्मी के कारण बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से मासूम की हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना के बाद परिवार वालों का हाल बेहाल है मोहल्ले के लोग अस्पताल में डटे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा पुलिस बच्चे के घर से लेकर आसपास के लगे सभी सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed