{"_id":"6763fa68a9d93f1089034ebd","slug":"crime-in-bihar-farmer-shot-dead-with-four-bullets-in-lakhisarai-old-dispute-being-cited-as-reason-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: लखीसराय में किसान की चार गोली मारकर हत्या, पुराना विवाद बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: लखीसराय में किसान की चार गोली मारकर हत्या, पुराना विवाद बताया जा रहा कारण
Thu, 19 Dec 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:20 PM IST
सार
बिहार के लखीसराय जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के कारण किसान की हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय में बुधवार शाम अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटना स्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव की है। जबकि मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से पवई गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
अपराधियों ने चार गोली मारी
मृतक पप्पू सिंह, जो लखीसराय में मौजा बेचने का काम करते थे। बुधवार शाम अपने गांव लौटकर खलिहान में झड़नी के काम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए चेहरे और शरीर पर चार गोलियां दाग दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की मां ने हत्या का आरोप सैदपुरा पंचायत की मुखिया के पति पंकज कुमार और उसके देवर पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यह हत्या लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है।
विज्ञापन
पुराने विवाद में हुई हत्या
परिजनों के अनुसार, पप्पू सिंह और मुखिया के पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित कारणों से जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।