फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Crime in Bihar Dead bodies of two youths missing for eight days found in Lakhisarai murder in love affair

Crime in Bihar: आठ दिन से लापता दो युवकों का मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का बताया जा रहा मामला

Wed, 26 Feb 2025 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 09:56 PM IST
सार

Crime News: मृतक की पहचान बसंतपुर गांव के अभिषेक कुमार उर्फ गोलू और बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों युवकों की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Crime in Bihar Dead bodies of two youths missing for eight days found in Lakhisarai murder in love affair
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले में बुधवार को दो युवकों का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवक 18 फरवरी से लापता थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर भुइका पहाड़ के पास से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बन्नूबगीचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान बसंतपुर गांव के अभिषेक कुमार उर्फ गोलू और बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों युवकों की हत्या की गई है। जबकि हत्या में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूजा, क्रांति और सचिन शामिल हैं।
विज्ञापन


शव मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति
मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक 18 फरवरी को घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर भुइका पहाड़ के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां दोनों के शव मिले। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने थाने में गायब होने की थी शिकायत 
मृतक के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर में दोनों घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दो दिनों तक हम लोग खोजबीन किए। इसके बाद 20 फरवरी को थाने में आवेदन दिया। बुधवार की सुबह पता चला कि जंगल में दो शव मिला है। फिर हम मौके पर पहुंचे तो मेरे दोनों भाई की लाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed