फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Chhath Puja Incident Four people drowned in water during Chhath Puja in Munger block one body found

Chhath Puja Incident: मुंगेर प्रखंड में छठ पूजा के दौरान चार लोग पानी में डूबे, एक का मिला शव, दो की तलाश जारी

Fri, 08 Nov 2024 12:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 12:37 PM IST
सार

मुंगेर जिले के अलग-अलग प्रखंड इलाके में छठ पूजा के दौरान चार लोग पानी में डूब गए। एक का शव मिल गया है, जबकि दो लोगों की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
Chhath Puja Incident Four people drowned in water during Chhath Puja in Munger block one body found
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के अलग-अलग प्रखंड में शुक्रवार को छठ पर्व में गंगा और तालाब में स्नान के दौरान चार लोग डूब गए, जिसमें सदर प्रखंड के मनियारचक गंगा घाट में डूब रहे 18 वर्षीय युवक शशि कुमार को एनडीआरएफ के आपदा मित्र रामविलास कुमार यादव द्वारा बचाया लिया गया। शशि ने बताया की सुबह की अर्ध्य देने के लिए गंगा घाट गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मुझे बचा लिया गया।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत के ढोल पहाड़ी के बेलहरणी नदी की है। जहां सुबह में अर्ध्य देने के दौरान स्नान कर रहे नौ वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा नदी में डूबे बच्ची के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक बच्ची खड़गपुर थाना क्षेत्र दुलालपुर गांव निवासी जीवो मंडल की नौ वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी थी। शिल्पी अपनी मां-भाई और बहन के साथ छठ पर्व मनाने के लिए असरगंज प्रखंड के चोर गांव ढोल पहाड़ी गांव में नाना घर में आई थी।
विज्ञापन


तीसरी घटना जमालपुर प्रखंड के हेरूदियारा काली स्थान पंजाबी गंगा घाट पर दो युवक एक साथ स्नान कर रहे थे। तभी दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण दो युवक डूबने लगे। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक डूब गया है। घटना के बाद गंगा घाट पर स्थानीय ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय  ग्रामीणों ने पुलिस एवं अंचल अधिकारी जमालपुर को दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी एवं सफियासराय थाना प्रभारी, एसडीआरएफ की टीम पहुंची। गंगा में डूबे युवक की खोजबीन लगातार की जा रही है। युवक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र हसनगंज निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी घटना तारापुर प्रखंड के देव गांव में ट्टुआ पोखर में सुबह के अर्घ्य देने के लिए गए 12 वर्षीय किशोर डूब गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और गोताखोर द्वारा पोखर में डूबे हुए बालक की खोजबीन जारी है। डूबे बालक की देवगांव निवासी गुलशन सिंह के 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है।


वहीं, जिला आपदा विभाग के पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आज सुबह जिले के अलग-अलग प्रखंड में चार लोग डूबे, जिसमें एक का शव बरामद कर लिया है। एक को एसडीआरएफ की मदद से बचा लिया है। वहीं, दो लोगों की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed