Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhat festival unidentified scorpio ran boy death begusarai bihar news

बिहार: छठ की खुशियों के बीच बुझ गया घर का इकलौता चिराग, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय अमन की मौत

Mon, 16 Nov 2026 03:44 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 03:44 PM IST
सार

बेगूसराय के शोकहारा सब्जी मंडी रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Chhat festival unidentified scorpio ran boy death begusarai bihar news
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा सब्जी मंडी रोड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। डॉ. आरके पोद्दार क्लिनिक के सामने एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी क्षेत्र के शोकहारा निवासी राजीव कुमार के करीब 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमन को इलाज के लिए लाइफ लाइन अस्पताल, बरौनी ले जाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के समय वह किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
छठ पर्व की खुशियों के बीच अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घर में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं।


पढ़ें:  चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

सड़क जाम कर फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग
हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव के साथ सब्जी मंडी रोड जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि हादसे के बाद फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर जुटी भीड़ और लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया दुख
घटनास्थल पर स्थानीय चेयरमैन संजीव कुमार, पूर्व मुखिया मंजूर आलम, कांग्रेस नेता सुबोध प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद सूरज कुमार, अमित कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की जल्द पहचान कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed