फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   body of a young man found near Kashtharani Ganga Ghat suspected to be murdered by shooting in the head

Bihar News: कष्टहरणी गंगा घाट के पास मिला युवक का अज्ञात शव, सिर में गोली मारकर हत्या की आशंका

Wed, 18 Jun 2025 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

Bihar: गोताखोर जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि कष्टहरणी घाट में लगे जाल में एक अज्ञात शव फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
body of a young man found near Kashtharani Ganga Ghat suspected to be murdered by shooting in the head
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कष्टहरणी गंगा घाट के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को घाट पर तैनात गोताखोरों को सूचना मिली कि गंगा नदी के उत्तर दिशा में एक शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगने का निशान पाया गया, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास से युवक की चप्पल, झोला और एक गमछा भी बरामद किया गया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि कष्टहरणी घाट में लगे जाल में एक अज्ञात शव फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव के पास झोला, चप्पल और गमछा भी मिला है। देखने से प्रतीत होता है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है और शव लगभग 24 घंटे पुराना है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक के सिर पर गोली लगने का निशान है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अब आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके और हत्या के कारणों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed