फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Union Minister Giriraj Singh targeted Lalu Yadav regarding the upcoming elections

Bihar: 'चुनाव में लालू के कारनामे को जनता के सामने रखेंगे'... गिरिराज सिंह का तंज; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले

Mon, 19 May 2025 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 05:15 PM IST
सार

Bihar: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं, उन्हें हमारे जवानों के शौर्य पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग हमेशा जनता के मूड को देखकर बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Giriraj Singh targeted Lalu Yadav regarding the upcoming elections
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के कारनामों को जनता के सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। राहुल गांधी और लालू प्रसाद के परिवार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें अराजकता के पोषक करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार को परिवारवाद और अराजकता से मुक्त रखना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पत्नी की शिकायत पर 10 नामजद हैं; आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का मूड देखकर करते हैं बयानबाजी
भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग सेना के पराक्रम पर सबूत मांगते हैं, उन्हें हमारे जवानों के शौर्य पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग हमेशा जनता के मूड को देखकर बयानबाजी करते हैं। केंद्रीय मंत्री के मुंगेर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में जदयू के प्रदेश महासचिव सौरव निधि, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, सौरभ कुमार, आशुतोष पासवान, शंभू शरण राय, जुगल किशोर राय सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed