{"_id":"65ded9904e329231970248eb","slug":"bihar-tejashwi-reached-jamui-late-night-with-jan-vishwas-yatra-workers-showered-flowers-on-convoy-from-jcb-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जन विश्वास यात्रा लेकर देर रात जमुई पहुंचे तेजस्वी; कार्यकर्ताओं ने काफिले पर JCB से की फूल वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जन विश्वास यात्रा लेकर देर रात जमुई पहुंचे तेजस्वी; कार्यकर्ताओं ने काफिले पर JCB से की फूल वर्षा
Wed, 28 Feb 2024 12:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:28 PM IST
सार
Jamui Hindi News: कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह 22 तारीख को पूरे देश में भक्ति का माहौल था भगवान राम को लेकर, उसी तरह का माहौल आज हम लोगों के बीच है क्योंकि हमारे नेता तेजस्वी यादव ‘कृष्ण रूप’ में भगवान आए हैं। उनके स्वागत के लिए हम लोग सड़कों पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
जन विश्वास यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिन भर के लंबे इंतजार के बाद जन विश्वास यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का काफिला सड़क मार्ग से मंगलवार की देर रात जमुई पहुंचा। जहां जमुई जिले के सीमा प्रारंभ होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग के पाड़ो चौक, बखारी, बाबा ढाबा, खैरमा, जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेजस्वी के स्वागत के लिए जगह-जगह पर जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। इस दौरान तेजस्वी के काफिले को देख लोग झूम उठे। कई युवा तेजस्वी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने नेता से मिलने उत्सुक नजर आए पार्टी कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव का काफिले ने जमुई जिले की सीमा क्षेत्र में रात 11 बजे के करीब प्रवेश किया। फिर देर रात 12 बजे कचहरी चौक होते हुए लखीसराय के लिए रवाना हो गया। हालांकि रात ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से आए अधिकांश कार्यकर्ता और समर्थक शाम होते ही अपने घर चले गए थे। लेकिन आसपास बड़ी संख्या में स्वागत के लिए कार्यकर्ता डटे रहे। महिला कार्यकर्ता भी राजद नेता तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखीं।
विज्ञापन
सैकड़ों ऐसी महिला कार्यकर्ता थीं जो देर रात तक तेजस्वी यादव के आने का इंतजार करती रहीं। हालांकि अधिक रात हो जाने की वजह से तेजस्वी कार्यकर्ताओं को संबोधित नहीं कर पाए। हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिला जमुई से रवाना हो गया।
‘सीएम बनने के बाद दस लाख नौकरी देने का काम करेंगे तेजस्वी’
इधर, कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह 22 तारीख को पूरे देश में भक्ति का माहौल था भगवान राम को लेकर, उसी तरह का माहौल आज हम लोगों के बीच है क्योंकि हमारे नेता तेजस्वी यादव ‘कृष्ण रूप’ में भगवान आए हैं। उनके स्वागत के लिए हम लोग सड़कों पर डटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह हमारे नेता ने डिप्टी सीएम होने के बाद भी 17 महीने में लाखों युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। उसी तरह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी दस लाख नौकरी देने का काम करेंगे।