फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Six passengers returning from wedding in Khagaria injured when e-rickshaw overturns, two serious

Bihar: ई-रिक्शा पलटने से छह यात्री घायल, बेहतर इलाज के लिए दो गंभीर हालत में रेफर; शादी से लौट रहे थे सभी

Thu, 02 May 2024 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 04:15 PM IST
सार

Khagaria News: खगड़िया में एक शादी समारोह से लौट रही छह महिलाएं ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गईं। उनमें से दो को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: Six passengers returning from wedding in Khagaria injured when e-rickshaw overturns, two serious
घायल महिलाओं को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में बेलदौर थाना क्षेत्र के सिनबारा नहर के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए बेलदौर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
घायल यात्रियों की हुई पहचान
घायलों की पहचान मनिया गाछी निवासी संजय साह की पत्नी सुषमा कुमारी, पुरैनी निवासी चंदन साह की पत्नी किरण देवी, चंदन साह की बेटी स्वेता कुमारी, संजय साह की बेटी लूसी कुमारी, मणिया गाछी निवासी गोपाला साह की पत्नी निशा कुमारी, भोला सिंह की पत्नी जयमाला देवी के रूप में हुई है। इनमें से गंभीर अवस्था में सुषमा कुमारी और निशा कुमारी को रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Bihar: Six passengers returning from wedding in Khagaria injured when e-rickshaw overturns, two serious
घायल महिलाओं को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

शादी से लौटने के दौरान हुई घटना
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं अपने रिश्तेदार के यहां तिलाठी गांव में शादी समारोह में आई हुई थी। गुरुवार को सभी लोग एक ई-रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिनबारा नहर के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed