Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Politics: Giriraj says Congress should see its own mistakes, Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, monarchy

Bihar: भाजपा नेता बोले- कांग्रेस अपनी गलतियां देखे, दूसरे पर आरोप न लगाए; तेजस्वी को राजतंत्र लाने वाला बताया

Fri, 23 Feb 2024 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Feb 2024 03:06 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एकजुट होने से वोट मिलता है क्या। वोट तो जनता के पास है। अखिलेश जी का अलायंस राहुल जी के साथ हो जाए तो क्या होगा, जनता उसको वोट देगी।

विज्ञापन
Bihar Politics: Giriraj says Congress should see its own mistakes, Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, monarchy
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने के बदले अपनी कमियों को देखे और कानून के साथ चलने का काम करे। दूसरे पर आरोप न लगाए, अपनी गलतियों को स्वीकार करे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि किस चीज का जनादेश मांग रहे हैं। किस तरह की जनादेश यात्रा है। मां और बाप के परिवार की पार्टी के लिए जनादेश मांग रहे हैं लोगों से। इस लोकतंत्र में राजतंत्र लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिताजी जेल गए तो माता जी मुख्यमंत्री बनीं। वह उप मुख्यमंत्री से हटे, एक हाउस के लिए लीडर माता जी और दूसरे हाउस के तेजस्वी यादव लीडर हैं। इसी के लिए जनादेश मांगने चले हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि कोई तो जवाब दे कि जनादेश किस चीज का मांग रहे हैं। राजद आज तक परिवार से बाहर नहीं निकला है। क्या विपक्ष में कोई दूसरा नहीं, जिसको वह नेता विधान परिषद में बना सकते थे। न विधान परिषद में किसी को बनने देंगे, न विधानसभा में। न पिताजी बनने दिए, न पुत्र जी बनने देते हैं। यही जनादेश अगर मांगना चाहते हैं, बिहार की जनता कभी जीवन में माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एकजुट होने से वोट मिलता है क्या। वोट तो जनता के पास है। अखिलेश जी का अलायंस राहुल जी के साथ हो जाए तो क्या होगा, जनता उसको वोट देगी। उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में मान लिया है। इसलिए अखिलेश जी और राहुल जी जनादेश यात्रा निकालें या तेजस्वी और राहुल जनादेश यात्रा निकालें, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता है।


गिरिराज ने कहा कि एक तरफ जहां अबू धाबी में सनातन का भी सम्मान किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अबू धाबी के प्रेसिडेंट को गले लगाया। लेकिन अब यही सवाल ओवैसी जैसे लोग उठा रहे हैं। उनको सोचना चाहिए कि ओवैसी जैसे लोग सिर्फ जहर फैलाने का, सनातन का विरोध करने का और देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। दूसरी ओर वह गले लगाने की भी मांग कर रहे हैं, दोनों बातें एक साथ संभव नहीं हो सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed