Bihar Police: पुलिस पर पिता-पुत्र को घर और थाने में पीटने का आरोप, 'पूछताछ के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ा गया'
Bihar Police: अस्पताल में भर्ती पिता-पुत्र ने बताया कि धरहरा थाना प्रभारी, एएसआई और उनके निजी चालक ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर पुलिस ने घर में ही उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों को थाने ले जाकर भी मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुफस्सिल थाना और धरहरा थाना पुलिस पर दरियापुर निवासी विजय कुमार सिंह और उनके बेटे सुधांशु कुमार ने आरोप लगाया कि हत्या के एक मामले में फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों को सिर्फ पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और बाद में पीआर बाउंड भरवाकर छोड़ दिया गया।
‘घर और थाना दोनों जगह हुई पिटाई’
इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती विजय सिंह और सुधांशु ने बताया कि धरहरा थाना प्रभारी बंटी कुमारी, एएसआई अभिषेक कुमार और उनके निजी चालक शुक्रवार को घर पहुंचे थे। उन्होंने हत्या के आरोपी के बारे में पूछताछ की, लेकिन जब जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर पुलिस ने घर में ही उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों को थाने ले जाकर भी मारपीट की गई।
दोनों का कहना है कि पुलिस ने न केवल उन्हें बेरहमी से पीटा, बल्कि पानी तक नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना से उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अब वे न्याय के लिए एसपी, डीआईजी और कोर्ट का सहारा लेंगे।
अस्पताल में भर्ती, चिकित्सक ने की पुष्टि
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बी.एन. सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। उनके शरीर पर लाठी-डंडे से पिटाई के स्पष्ट निशान थे। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार
‘मारपीट का आरोप निराधार’
इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में ममता कुमारी नामक नवविवाहिता की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस विजय सिंह के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद विजय सिंह और उनके पुत्र को पूछताछ के लिए थाने लाया गया और पूछताछ के बाद पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने में किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई।
नवविवाहिता की हत्या का है मामला
गौरतलब है कि धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 11 फरवरी को नवविवाहिता ममता कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां ने पति प्रशांत कुमार सिंह, ससुर संजय सिंह, सास नीतू देवी, ननद सिमरन कुमारी और साक्षी कुमारी समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले में संलिप्त महिलाएं विजय सिंह के घर छिपी हुई हैं। इसी सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी।
यह भी पढ़ें- Bihar: सात साल से गायब लड़की को पुलिस ने लुधियाना से किया बरामद, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.