फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Returning ANM Student Struck and Killed by Train at Lakhisarai Station

Bihar News: ANM छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, लखीसराय स्टेशन पर हादसे से मचा कोहराम

Mon, 20 Jul 2026 02:48 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात पटना से घर लौट रही एएनएम छात्रा राखी कुमारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Returning ANM Student Struck and Killed by Train at Lakhisarai Station
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एएनएम की छात्रा राखी कुमारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पटना से अपने घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त हुआ हादसा
रविवार देर रात लखीसराय रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एएनएम की छात्रा राखी कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह पटना से पढ़ाई पूरी कर अपने घर लखीसराय लौट रही थी। इसी दौरान स्टेशन परिसर में किसी कारणवश वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन


छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया
हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से राखी को आनन-फानन में सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पसरा मातम
मृतका की पहचान शहर के नया बाजार स्थित दुर्गा गर्ल्स स्कूल के समीप वार्ड संख्या-26 निवासी बबलू कुमार वर्मा की पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है। राखी एएनएम की पढ़ाई कर रही थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके साथ पढ़ने वाली सहेलियां भी इस खबर से गहरे सदमे में हैं।


ये भी पढ़ें-  Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ट्रेन की चपेट में आई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed