फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Woman died on spot due to lightning in Begusarai, husband severely burnt

Bihar News: बेगूसराय में ठनका गिरने से महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से झुलसा; परिवार में छाया मातम

Tue, 06 Aug 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

Begusarai News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज भीषण बारिश हो रही थी। इस बारिश के बीच पति-पत्नी छत पर स्नान कर रहे थे। तभी अचानक ठनका गिर गया और उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman died on spot due to lightning in Begusarai, husband severely burnt
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी वार्ड-3 स्थित शांति नगर की है। मृतका की पहचान नगर परिषद बरौनी वार्ड-3 स्थित शांति नगर निवासी मो. हितली ऊर्फ हयात की पत्नी फरजाना खातून के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज मूसलाधार बारिश हो रही थी। इस बीच पति और पत्नी दोनों छत पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ठनका गिर गया, जिससे पति और पत्नी ठनका की चपेट में आ गए। ठनका की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बीच ठनका की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई है। जबकि पति गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज भीषण बारिश हो रही थी। इस बारिश के बीच पति-पत्नी छत पर स्नान कर रहे थे। तभी अचानक ठनका गिर गया और उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed