{"_id":"66f6a55a7b5a75225808b2fa","slug":"bihar-news-union-minister-giriraj-singh-s-representative-amrendra-kumar-amar-received-threat-from-pakistan-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली धमकी, सुरक्षा की गुहार पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली धमकी, सुरक्षा की गुहार पर पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 27 Sep 2024 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
Bihar News: डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आजकल फर्जी आईडी और फोटो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले बढ़ गए हैं, इसलिए इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई है। इसके बाद उन्होंने बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार से लिखित रूप में सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस धमकी भरी कॉल के बाद अमरेंद्र कुमार ने एसपी से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के +92 कोड से आई थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस धमकी के पीछे किन लोगों का हाथ है और कॉल की सटीक स्थिति क्या है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि कॉल आईडी पर किसी पुलिस अधिकारी की फोटो का उपयोग किया गया है, जो मामले को और गंभीर बनाता है। मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आजकल फर्जी आईडी और फोटो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले बढ़ गए हैं, इसलिए इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है। अब पुलिस इस बात पर काम कर रही है कि इस धमकी का स्रोत कहां है और इसके पीछे क्या मंशा हो सकती है।