Bihar News: भांजे की जगह मामा दे रहा था परीक्षा, दोनों गए जेल; डीएलएड परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार
Bihar: केंद्र अधीक्षक नितिन कुमार ने संदेह के आधार पर अभ्यर्थी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी अरवल जिला बताया और स्वीकार किया कि वह अपने भांजे राकेश कुमार निवासी जहानाबाद जिला की जगह परीक्षा देने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में आयोजित डीएलएड परीक्षा के दौरान नकलचियों की करतूत सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी का फोटो मेल नहीं खाने पर मामला पकड़ में आया।
केंद्र अधीक्षक नितिन कुमार ने संदेह के आधार पर अभ्यर्थी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी अरवल जिला बताया और स्वीकार किया कि वह अपने भांजे राकेश कुमार निवासी जहानाबाद जिला की जगह परीक्षा देने आया है।
पढ़ें: लखीसराय के 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में होंगे शामिल, दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र अधीक्षक के आवेदन पर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।