फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two women players from Begusarai selected in Bihar women's cricket team

Bihar News : इन दो खिलाड़ियों का महिला सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ चयन, T 20 टूर्नामेंट में दिखाएंगी कमाल

Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar News In Hindi :  बेगूसराय की दो महिला खिलाड़ी, भव्या और हर्षिता का चयन बिहार सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। ये दोनों 8 अक्टूबर से मोहाली में शुरू होने वाले टी20 टूर्नामेंट में बिहार की ओर से खेलेंगी।

विज्ञापन
Bihar News: Two women players from Begusarai selected in Bihar women's cricket team
भव्या और हर्षिता का चयन बिहार सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित बिहार विमेंस टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार सीनियर महिला टीम की घोषणा की गई है। टीम में भव्या, जो बेगूसराय स्थित काली स्थान चौक निवासी कमल किशोर सिंह की पुत्री हैं, और हर्षिता भारद्वाज, जो मटिहानी प्रखंड के हासपुर गांव की निवासी नीरज कुमार की पुत्री हैं, को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


मोहाली में बड़ौदा के खिलाफ होगा पहला मुकाबला
टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को मोहाली में बड़ौदा के खिलाफ होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को गुजरात, 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, 13 अक्टूबर को केरल, 15 अक्टूबर को विदर्भ, 17 अक्टूबर को मुंबई और 19 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बिहार टीम खेलेगी।

विज्ञापन

जिले में खुशी का माहौल
बेगूसराय जिले से इन दोनों महिला खिलाड़ियों का चयन होने से जिले में खुशी का माहौल है। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और महिला खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आने वाले समय में बेगूसराय में महिला क्रिकेट टीम का गठन होगा, जिससे जिले से और अधिक महिला खिलाड़ी सामने आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर

इन्होंने दी शुभकामनाएं 
वीरेश ने यह भी बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने पूरे बिहार में कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। बिहार टीम में चयनित होने पर सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुंदन कुमार, महापौर पिंकी देवी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भव्या और हर्षिता को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed