फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Two bikes collided in Begusarai, one youth died on spot in accident, another seriously injured

Bihar News: बेगूसराय में दो बाइक की भीषण टक्कर, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 22 Jun 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

Begusarai News: भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक बाइक सवार राजेश मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Two bikes collided in Begusarai, one youth died on spot in accident, another seriously injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक बाइक सवार की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राजेश मलिक के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के दिवंगत कांग्रेस पासवान के बेटे अर्जुन कुमार के तौर पर की गई है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, सड़क जाम रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजेश मलिक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही राजेश मलिक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही राजेश के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल भगवानपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक बाइक सवार राजेश मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल युवक का इलाज भगवानपुर पीएचसी में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed