{"_id":"66d9754c813d7b84280dbe24","slug":"bihar-news-speeding-truck-hits-two-youths-riding-bike-in-begusarai-gold-businessman-dies-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, सोना कारोबारी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, सोना कारोबारी की मौत, साथी घायल
Thu, 05 Sep 2024 02:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
Road Accident : बाइक सवार दोनों युवक जीरो माइल से बेगूसराय लौट रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सोना कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में एक सड़क हादसे में सोना कारोबारी की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, इस दौरान जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादेस में जान गंवाने वाले सोना कारोबारी की पहचान गोले कुमार के रूप में हुई है वह नगर थाना क्षेत्र के मियां चक गाछी टोला का रहने वाला था।
छोटू कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दोनों युवक जीरो माइल से बेगूसराय लौट रहे थे, तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गोलू कुमार की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सदर अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। गोलू परिवार पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी, उसकी कमाई से ही घर खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची नगर थाना पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जीरो माइल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा युवक घायल है। हादसे की जांच की जा रही है।