{"_id":"65f01a28619873010e0a026a","slug":"bihar-news-rajeev-kumar-becomes-new-district-council-vice-president-in-begusarai-nandlal-roy-lost-election-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में नए जिला परिषद उपाध्यक्ष बने राजीव कुमार; अविश्वास प्रस्ताव के बाद नंदलाल रॉय चुनाव हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में नए जिला परिषद उपाध्यक्ष बने राजीव कुमार; अविश्वास प्रस्ताव के बाद नंदलाल रॉय चुनाव हारे
Tue, 12 Mar 2024 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:32 PM IST
सार
Begusarai News: नए जिला परिषद अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि पिछले दो सालों में जिला परिषद की स्थिति काफी खराब चल रही थी। विकास के काम अधूरे पड़े हुए थे, जिनको गति पकड़ाने का काम उनके द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
जीत के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अविश्वास प्रस्ताव के बाद आज सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव का कार्य संपन्न हो गया। इसमें राजीव कुमार ने अपने पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल रॉय को भारी मतों से शिकस्त दी है। जिलाधिकारी की देख-रेख में कारगिल भवन में संपन्न हुए मतदान में राजीव कुमार को जहां 23 मत प्राप्त हुए। वहीं, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल रॉय को मात्र दस ही मत प्राप्त हुए। आज के इस मतदान में दो जिला परिषद सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले संपन्न हुए जिला परिषद के चुनाव में नंदलाल रॉय विजयी घोषित हुए थे। जबकि उस चुनाव में राजीव कुमार की हार हुई थी। ठीक दो साल बाद नंदलाल रॉय के खिलाफ जिला परिषद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसमें नंदलाल रॉय की हार हुई। जीत के बाद लोगों ने राजीव कुमार को फूल माला से लाद दिया और उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
बधाई देने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि नए निर्वाचित उपाध्यक्ष जिला परिषद के काम को अच्छे से चलाएं, इसके लिए कामना करता हूं। वहीं, जीत दर्ज करने वाले राजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में जिला परिषद की स्थिति काफी खराब चल रही थी। विकास के काम अधूरे पड़े हुए थे, जिनको गति पकड़ाने का काम उनके द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन