फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Private school teacher dies under suspicious circumstances in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में निजी स्कूल में बने कमरे में शिक्षक की मौत, रात में सोने गए, सुबह मृत अवस्था में मिले

Sun, 25 Aug 2024 01:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

बेगूसराय के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बने कमरे में एक शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक रात में कमरे में सोन गए थे, सुबह उसका शव मिला है।

विज्ञापन
Bihar News: Private school teacher dies under suspicious circumstances in Begusarai
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है। मृतक शिक्षक की पहचान रोहतास जिले के निवासी स्वर्गीय सत्येंद्र राय के पुत्र विशाल कुमार राय के रूप में की गई है। विशाल कुमार राय डॉन बॉस्को स्कूल में प्राइवेट शिक्षक थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार राय रात का खाना खाकर स्कूल में बने अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब एक छात्र उन्हें जगाने गया तो कमरा अंदर से बंद था। उसने काफी कोशिश की, लेकिन विशाल ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद छात्र ने खिड़की से झांककर देखा तो विशाल अपने बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल के अन्य शिक्षक कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और बेसुध पड़े शिक्षक विशाल को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विशाल कुमार राय की मौत कैसे हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed