फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Police raid on illegal prostitution racket in Begusarai, 22 people arrested

Bihar News: बेगूसराय में होटल में अवैध धंधे पर पुलिस की छापामारी, 22 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sun, 22 Sep 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

Begusarai News: सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान होटल में कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाया गया। सभी गिरफ्तार लोगों को पीआर बांड के आधार पर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Police raid on illegal prostitution racket in Begusarai, 22 people arrested
निजी होटल पर पुलिस ने की छापामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में नगर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर काली स्थान स्थित एक निजी होटल में छापामारी की। इस कार्रवाई में 11 लड़कों और 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लड़के और लड़कियों पर आरोप है कि वे अवैध रूप से जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल थे।

विज्ञापन

 
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार होटल में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना के आधार पर नगर थाना टीम जिसमें महिला थाना अध्यक्ष भी शामिल थीं, ने होटल पर छापामारी की। छापामारी के दौरान होटल में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

 
छापामारी के बाद सभी गिरफ्तार लोगों को पुलिस थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान होटल में कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाया गया। सभी गिरफ्तार लोगों को पीआर बांड के आधार पर छोड़ दिया जाएगा। डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि यह होटल पिछले कई महीनों से अवैध धंधे का अड्डा बना हुआ था। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है, जो स्थानीय समुदाय में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed