फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police job fraud 10 lakh cheating case khaira madhuri kumari in jamui Bihar

Bihar: बेटी को पुलिस नौकरी दिलाने का सपना दिखा 10 लाख की ठगी! पैसे वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 09 Jun 2026 07:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

Jamui: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक दंपति ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर रकम ली, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
police job fraud 10 lakh cheating case khaira madhuri kumari in jamui Bihar
खैरा थाना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जमुई जिले के खैरा में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। कोड़वाडीह गांव निवासी मोहन तांती ने खैरा थाना में आवेदन देकर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी निवास कुमार तांती और उनकी पत्नी संगीता देवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोहन तांती के अनुसार, 5 अप्रैल 2025 को निवास कुमार तांती उनके घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी अच्छी पहुंच होने का दावा करते हुए मोहन तांती की पुत्री माधुरी कुमारी को पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि निवास कुमार ने अपनी पत्नी संगीता देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी पैसे देकर नौकरी हासिल की थी और उसी तरह माधुरी कुमारी की नियुक्ति भी सुनिश्चित करवा दी जाएगी।

विज्ञापन


नकद और बैंक खातों के जरिए पहुंची पूरी रकम
इन दावों पर विश्वास कर मोहन तांती ने शुरुआत में दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी के कहने पर अलग-अलग तिथियों में शेष राशि भी भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र रणधीर कुमार, दामाद, भतीजे तथा अन्य परिजनों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से कुल आठ लाख रुपये और हस्तांतरित किए। इस तरह आरोपी दंपति को कुल 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया। मोहन तांती ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी पुत्री को न तो कोई नियुक्ति पत्र मिला और न ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कोई सूचना दी गई। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर उन्हें टालमटोल किया गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के बाद खूनी बवाल! युवती के घर पहुंचे युवक और उसके साथी, दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर खैरा थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed