फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Pillar of Jamui's Sono-Churehat Bailey bridge collapsed, administration in panic; CM Nitish Kumar

Bihar News: बिहार में फिर एक पुल का पिलर धंसा, प्रशासन में हड़कंप; CM नीतीश के निर्देश पर बना पुल संकट में

Mon, 16 Sep 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

Jamui News: नीतीश सरकार के बिहार में फिर एक पुल का पिलर धंस गया है, जिसने यात्रियों के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। फिलहाल पुल पर बेरिकेडिंग लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Pillar of Jamui's Sono-Churehat Bailey bridge collapsed, administration in panic; CM Nitish Kumar
पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सोनो-चुरेहत बेली पुल का एक खंभा हाल की मूसलाधार बारिश के कारण धंस गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बेली पुल का एक खंभा पानी की तेज बहाव से कमजोर हो गया, जिससे पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बारिश के चलते बेली पुल के एक खंभे के धंसने की सूचना मिली। पुल पर यह खंभा पानी की तेज धारा में धंस गया, जिससे पुल की संरचनात्मक अखंडता पर प्रश्नचिह्न लग गया। सूचना मिलते ही एसडीओ अभय तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत पुल पर बेरिकेडिंग लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

 
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अभिलाष शर्मा समेत कई अन्य वरीय अधिकारियों को भी पुल का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और पुल के पुनर्निर्माण या मरम्मत के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले सितंबर में, जमुई जिले के सोनो में भारी बारिश के बाद सोनो-चुरेहत कजवे क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना में पुल के दस पिलर दब गए थे, जिससे पुल एक ओर झुक गया था। इसके परिणामस्वरूप प्रखंड मुख्यालय का पश्चिम क्षेत्र संपर्क टूट गया था और दो दर्जन से अधिक गांवों और डेढ़ लाख से अधिक लोगों का संपर्क बाधित हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार पुल की स्थिति पर चिंता जताई थी।

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए पुल का निरीक्षण किया और इसे जल्दी ठीक करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बेली पुल का निर्माण किया गया, जिसे हाल ही में पूरा किया गया था और लोगों का आवागमन फिर से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed