{"_id":"686e73cdaefeb0a61d0cd107","slug":"bihar-news-panchayat-by-election-voting-took-place-in-a-peaceful-atmosphere-in-barhiya-and-suryagarha-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बड़हिया व सूर्यगढ़ा में पंचायत उपचुनाव का शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बड़हिया व सूर्यगढ़ा में पंचायत उपचुनाव का शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Wed, 09 Jul 2025 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:21 PM IST
सार
Lakhisarai News: लखीसराय जिले के बड़हिया और सूर्यगढ़ा प्रखंड के तीन पंचायत क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन
वोट डालते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय जिले के तीन पंचायत क्षेत्रों में बुधवार को पंचायत उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। बड़हिया प्रखंड के जैतपुर पंचायत, सूर्यगढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत और पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत वार्ड संख्या 10 में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। पूरे जिले में लोकतंत्र का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
तीन पंचायतों में अलग-अलग पदों के लिए हुआ मतदान
जैतपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए तीन महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जबकि रामपुर पंचायत में तीन पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सैदपुरा पंचायत वार्ड संख्या 10 में वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। विशेषकर महिला मतदाता और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चौकीदार के पोते पर आरोप; शिकायत करने पर पीड़िता के पिता की पिटाई
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर गतिविधि पर नजर
मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कुल 32 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
मतदान शुरू होने के कुछ घंटों बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है और कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।
यह भी पढ़ें- Crime: पूर्णिया नरसंहार से पहले का वीडियो वायरल, झाड़-फूंक करता दिखा मुख्य आरोपी; चार दिन पहले किया था रिकॉर्ड