फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime: Minor gang-raped in Vaishali, grandson of Chowkidar accused; Victim's father beaten up for complaining

Bihar Crime: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चौकीदार के पोते पर आरोप; शिकायत करने पर पीड़िता के पिता की पिटाई

Wed, 09 Jul 2025 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Jul 2025 04:14 PM IST
सार

Bihar Crime: पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हमने तत्काल जांच शुरू कर दी है और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
 

विज्ञापन
Crime: Minor gang-raped in Vaishali, grandson of Chowkidar accused; Victim's father beaten up for complaining
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में मुख्य आरोपी स्थानीय चौकीदार का पोता सोनू कुमार और उसका दोस्त अविनाश कुमार बताया गया है। घटना के बाद जब पीड़िता के पिता ने शिकायत करने की कोशिश की, तो चौकीदार ने उनके साथ मारपीट की और आरोपियों को भगा दिया। इस घटना ने पूरे गांव में आक्रोश पैदा कर दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
‘रात में घर से उठाकर ले गए आरोपी’
पीड़िता के पिता ने बताया कि यह भयावह घटना रात 11 बजे की है, जब उनकी 14 वर्षीय बेटी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी समय गांव के ही सोनू कुमार (21) और उसके दोस्त अविनाश कुमार (19) ने उसे जबरन पकड़ लिया और सोनू के घर ले गए। वहां दोनों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता जाग गए और आवाज की दिशा में गए, जहां उन्होंने अपनी बेटी को देखा। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन सोनू ने फोन करके अपने दादा उपेंद्र पासवान, जो गांव का चौकीदार है, को बुला लिया। इसके बाद उपेंद्र ने पीड़िता के पिता को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी और दोनों आरोपियों को भगा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: पूर्णिया नरसंहार से पहले का वीडियो वायरल, झाड़-फूंक करता दिखा मुख्य आरोपी; चार दिन पहले किया था रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता ने सुनाई आपबीती, दुख में डूबा परिवार
नाबालिग पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह लघुशंका के लिए बाहर गई थी, तभी सोनू और अभिनाश ने उसे पकड़ लिया और सोनू के घर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस घटना ने पीड़िता और उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मारपीट के बाद वह सुबह बिदुपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है।
 
चौकीदार और आरोपियों का दबदबा
गांव वालों के अनुसार, मुख्य आरोपी सोनू कुमार स्मैक का नशा करता है और गांव में अपनी दबंगई बनाए रखता है। उसके दादा उपेंद्र पासवान, जो चौकीदार हैं, ने भी इस मामले में पीड़िता के पिता के साथ मारपीट कर अपनी ताकत दिखाई। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं गांव में दबदबा रखने वाले लोगों की वजह से हो रही हैं, और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना ने गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
हाजीपुर के सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की टीम भेजी गई है ताकि सबूत इकट्ठे किए जा सकें। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है और एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में चौकीदार उपेंद्र पासवान की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की और आरोपियों को भगाने में मदद की।

यह भी पढ़ें- Bihar News: शौचालय की टंकी में मौत का साया, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान; गांव में पसरा मातम
 
हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि बिदुपुर में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हमने तत्काल जांच शुरू कर दी है और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है, और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed