{"_id":"66000e0ecc92304735070b8e","slug":"bihar-news-nanad-and-bhabhi-had-gone-to-take-bath-in-ganga-in-munger-drowned-divers-took-out-both-bodies-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में गंगा स्नान के लिए गई ननद-भाभी की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दोनों शवों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में गंगा स्नान के लिए गई ननद-भाभी की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दोनों शवों को निकाला बाहर
Sun, 24 Mar 2024 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:57 PM IST
सार
Munger News: धरहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी ने बताया कि गंगा डूबी दोनों महिलाओं के शवों को निकाल लिया गया है। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गंगा घाट पर रविवार की दोपहर कुछ महिलाएं गंगा में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक महिला डूबने लगी। महिला को डूबता देख साथ में स्नान करने आईं दो महिलाएं उसे बचाने की कोशिश करने लगीं। फिर उसे बचाने आईं दोनों महिलाएं भी डूबने लगीं। इसके बाद तीनों महिलाओं को गंगा में डूबता देख स्नान कर रहे अन्य ग्रामीणों ने एक महिला को तो बचा लिया, लेकिन दो महिलाएं गंगा में डूब गईं। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद और भाभी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस गंगा घाट पहुंची, जिसके बाद मुंगेर से गोताखोर की टीम को बुला कर गंगा में डूबी दोनों महिलाओं के शव को खोजा गया। काफी मशक्क्त के बाद गोताखोर की टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धरहरा प्रखंड वाहाचौकी पंचयात के दुर्गापुर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी सुनैना कुमारी (32) अपनी ननद सिंधुजा कुमारी (15) और भांजी सुरुचि कुमारी के साथ गांव के पास स्थित गंगा में स्नान करने के लिए गईं थी। बताया जा रहा है कि गंगा स्नान दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों महिलाएं डूबने लगीं। उनमें से ग्रामीणों की मदद से संजय सिंह की बेटी सुरुचि कुमारी को बचा लिया गया। लेकिन सुनैना कुमारी और सिंधुजा कुमारी गंगा में डूब गईं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंगा डूबी दोनों महिलाओं के शवों को निकाल लिया गया है। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।