फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Munger Earlier criminals were not caught now action is taken Minister Kedar Gupta said on crime

Bihar News: 'पहले अपराधी पकड़ाते नहीं थे, अब कार्रवाई होती है', बढ़ते अपराध पर बोले मंत्री केदार गुप्ता

Sat, 22 Mar 2025 02:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 02:44 PM IST
सार

Minister Kedar Gupta: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बडा़ बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष के वार पर पटलवार करते हुए कहा, पहले अपराधी पकड़ाते नहीं थे, अब कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
Bihar News Munger Earlier criminals were not caught now action is taken Minister Kedar Gupta said on crime
मंत्री केदार गुप्ता ने अपराध पर दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह मुंगेर प्रभारी केदार गुप्ता ने कहा कि पहले बिहार में अपराधी अपराध करने के बाद नहीं पकड़ाते थे। लेकिन अब अपराधी अपराध करने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के बाद उसकी गिरफ्तारी हो रही है।चाहे वे कितने भी बड़े अपराधी हों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय की सरकार है। इसमें किसी को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में लूट, हत्या, आगजनी और बलात्कार जैसी घटना घटती थी। लेकिन आज इस तरह की घटना में स्पीड ट्रायल चलाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो शौहर से तलाक के बाद धर्म बदल रचाई शादी, चौथे पर आया दिल तो आंखों के सामने तीसरे पति को मरवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में मंत्री ने कहा कि इस मामले में मुंगेर पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा कर ली जाएगी। मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में स्पीड ट्रायल चलाकर कर सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलवाया जाएगा। बिहार दिवस के अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने बिहार वासियों को दी शुभकामनाएं दी। बिहार दिवस मौके पर पूरे बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: बिहार का इतिहास 3D बाईस्कोप से देख सकेंगे, गांधी मैदान पटना में बिहार दिवस पर यह सुविधा

उन्होंने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और दिलीप जयसवाल के नेतृत्व में बिहार काफी प्रगति की राह पर चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य का विषय हो या सड़क की व्यवस्था सभी चीजों में बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग बढ़ता बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, जिसमें पंचायती राज विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed