{"_id":"6a9e6c760ad3de6ea70dbb88","slug":"bihar-news-mohanpur-pickup-vehicle-accident-soniya-devi-death-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4697323-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अज्ञात पिकअप वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अज्ञात पिकअप वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Mon, 07 Sep 2026 04:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:34 PM IST
सार
Jamui News: जमुई में अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क जाम करते आक्रोशित लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोहबरवा-झाझा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सोनदीपी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोहबरवा-झाझा मुख्य सड़क पर सोनदीपी गांव के समीप काजुबगन के पास हुआ। मृत महिला की पहचान ककनचौर पंचायत के सोनदीपी गांव निवासी बजरंगी यादव की 55 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर सोनिया देवी सड़क के समीप मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद चालक वाहन लेकर भागा
हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग, सड़क पर उतरे ग्रामीण
आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से कोहबरवा-झाझा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर जारी: 20 लाख से अधिक लोग चपेट में, शहर में भी घुसा पानी, जानिए कहां-कैसी स्थिति है?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
सूचना मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।