फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: massive fire broke out in 6 houses in Beldaur, Khagaria; Jewelery and animals also burnt

Bihar News: खगड़िया के बेलदौर में आधा दर्जन घरों में भड़की भीषण आग; जेवरात और जानवर भी जले

Wed, 06 Mar 2024 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Mar 2024 07:09 PM IST
सार

Khagaria Hindi News: बेलदौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में इंसानी जान का नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन कुछ घर जलकर नष्ट हो गए हैं। अंचल कार्यालय की तरफ से नुकसान का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: massive fire broke out in 6 houses in Beldaur, Khagaria; Jewelery and animals also burnt
आग लगने से ज्यादातर लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित कुर्बन के गेंदादर्शन गांव में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में आधा दर्जन घर जल गए हैं। घटना दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा कि आग एक घर में खाना बनाने के कारण लगी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तमाम कोशिशों के बावजूद ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। हालांकि इस घटना में इंसानी जान का नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन लोगों के नकदी रुपये सहित जेवरात और कई बकरियां जल गई हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, जिस समय आग लगी उस समय कई लोग अपने घर में आराम कर रहे थे। जब एक घर से दूसरे घर में आग की लपटें पहुंचने लगीं तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कई लोगों ने घर से भागकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलदौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना में इंसानी जान का नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन कुछ घर जलकर नष्ट हो गए हैं। अंचल कार्यालय की तरफ से नुकसान का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed