{"_id":"67447fce14083e39fe0f7138","slug":"bihar-news-married-woman-beaten-to-death-with-sticks-in-munger-husband-arrested-bihar-police-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विवाहिता की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या; पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विवाहिता की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या; पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Mon, 25 Nov 2024 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:17 PM IST
सार
Munger News: थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मृतका के गले और शरीर पर गहरे चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर शव को कब्जे में लिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी पति इंद्रदेव और मृतका चंदना कुमारी (शादी के समय की फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले के नया रामनगर थानाक्षेत्र के वारिश टोला में एक 28 वर्षीय विवाहिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतका के पति और सास पर लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अंतिम संस्कार से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के पति इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नया रामनगर के वारिश टोला निवासी चंदना कुमारी के तौर पर हुई है। हत्या का आरोप मृतका के पति इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव और सास उगा देवी पर लगा है। मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाए यह आरोप
मृतका के परिजनों ने बताया कि चंदना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति और सास बार-बार पांच लाख रुपये और सोने के गहनों की मांग करते थे। दहेज को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। पति ने दावा किया कि चंदना की मौत बाथरूम में गिरने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से शुरू की पूछताछ
नया रामनगर थाना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि मृतका के गले और शरीर पर गहरे चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर शव को कब्जे में लिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
मृतका के परिजन और स्थिति
मृतका चंदना कुमारी अपने पीछे ढाई साल के बेटे को छोड़ गई है। घटना के बाद उसकी मां संजु देवी और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।