फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Many students of engineering college died road accident news lakhisarai bihar police

Bihar News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत; दो की हालत गंभीर

Thu, 31 Jul 2025 08:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Jul 2025 08:15 AM IST
सार

Bihar : बिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।  

विज्ञापन
Bihar News : Many students of engineering college died road accident news lakhisarai bihar police
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ चेक पोस्ट के पास की है। सभी शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। सभी छात्र थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर ऑटो से अपने अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्रों को पटना रेफर किया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान समस्तीपुर निवासी पंकज कुमार, सरोज कुमार तथा नालंदा के चंडी निवासी साहिल कुमार के रूप में की गई है, जबकि सिवान जिला के अंकित गुप्ता और अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मुंगेर के नए डीएम बने निखिल धनराज निप्पणीकर, अरविंद कुमार वर्मा के ट्रांसफर की क्यों हो रही है चर्चा
विज्ञापन



                                                     

Bihar News : Many students of engineering college died road accident news lakhisarai bihar police
पंकज, सरोज और साहिल का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घटना के संबंध में बताया जाता भाई कि सभी छात्र शिवसोना इंजीनियरिंग कालेज मे थर्ड सेमस्टर के छात्र थे।बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद ऑटो पर सवार होकर आज सवेरे अपने घर जाने के लिए सीएनजी ऑटो पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए लखीसराय जा रहे थे। तभी लखीसराय-जमुई सीमा पर स्थित नोनगढ चेक पोस्ट के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत,वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई है हैरान

घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहाट और जमुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया है। वही शिवसोना इंजीनियरिंग कालेज के प्रार्चाय और काफी संख्या मे घटनास्थल पर पहुँच गये हैं। सीमावर्ती इलाका होने के कारण जमुई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई ले गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed