{"_id":"66052529445eb684740f9462","slug":"bihar-news-lok-sabha-election-2024-rjd-candidate-archana-ravidas-jamui-lok-sabha-against-arun-bharti-ljp-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui Lok Sabha: सीट बंटवारे से पहले राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भरा पर्चा, देखें बाकी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui Lok Sabha: सीट बंटवारे से पहले राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भरा पर्चा, देखें बाकी नामांकन
Thu, 28 Mar 2024 01:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:37 PM IST
सार
Election 2024 : चिराग पासवान की छोड़ी जमुई सीट पर उनके बहनोई अरुण भारती के सामने राष्ट्रीय जनता दल की अर्चना रविदास होंगी। महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले उन्होंने जमुई समाहरणालय में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। बाकी नामांकन भी देखें यहां।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल कर बाहर जाते महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव पहले फेज के अंतिम दिन गुरुवार को जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने समाहरणालय पहुंची है। इस दौरान उनके साथ महागठबंधन कर कई नेता मौजूद थे। नामांकन पर्चा भरने से पहले अर्चना रविदास एक निजी गेस्ट हाउस से जब निकली तो समर्थकों की भीड़ सड़कों पर उमड़ गई और वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम
हालांकि अर्चना रविदास समाहरणालय आने से पूर्व ही उनके समर्थकों को शहर के कचहरी चौक स्थित पहले बेरियर पर ही सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था। वहीं 12 बजे तक महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास के अलावे संतोष कुमार दास, एसयूसीआई कम्युनिस्ट, पद्मश्री डॉक्टर जगदीश प्रसाद लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे हैं। इधर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक की जांच कर समाहरणालय के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन