फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : laxmi bhargava miss reina hispanoamericana india 2026 in jamui news

बिहार: नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी का जलवा, लक्ष्मी भार्गव बनीं ‘मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026’

Tue, 25 Aug 2026 05:08 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब जीता। अब वर्ष 2027 में बोलीविया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
Bihar news : laxmi bhargava miss reina hispanoamericana india 2026 in jamui news
अपनी प्रतिभा दिखाते लक्ष्मी भार्गव।

विस्तार

बिहार के नक्सल प्रभावित जिले जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय के हरनाहा निवासी उमाकांत सिंह और विभा देवी की पुत्री लक्ष्मी ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित भव्य प्रतियोगिता में मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहीं लक्ष्मी ने अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बनीं।

विज्ञापन

अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी को मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 के ताज से नवाजा गया। इस उपलब्धि के साथ ही लक्ष्मी के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का रास्ता भी खुल गया है। वह वर्ष 2027 में बोलीविया जाएंगी और वहां होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद लक्ष्मी ने इसे अपने लिए बेहद खास उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का लगातार सहयोग मिला। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संस्कृति, आत्मविश्वास और विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।

संघर्षों से भरा रहा सफर
लक्ष्मी का मॉडलिंग का सफर संघर्षों से भरा रहा है। करियर की शुरुआत में उन्हें सामाजिक सोच और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी उपलब्धियों का सिलसिला वर्ष 2021 में शुरू हुआ। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड हासिल किया। इसके बाद फरवरी 2022 में उन्होंने मिस बेतिया का खिताब जीता। इसी वर्ष वह मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल भी बनीं। वर्ष 2025 में लक्ष्मी ने मिस फेस ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसी वर्ष आयोजित मिस साउथ एशिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। लगातार मिल रही सफलताओं के बीच अब मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का ताज उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय बन गया है।



ये भी पढ़ें- Live पटना छात्र आंदोलन लाइव : रोहिणी ने सरकार पर बोला हमला; कहा- दमनकारी नीति अपना रही बिहार सरकार

लक्ष्मी की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ जमुई जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद लक्ष्मी ने जिस तरह राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है, वह जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अब सभी की नजर वर्ष 2027 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है, जहां लक्ष्मी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

 

अपनी प्रतिभा दिखाते लक्ष्मी भार्गव

अपनी प्रतिभा दिखाते लक्ष्मी भार्गव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed