फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: In Sheikhpura, a drunken husband shot his wife dead, accused is absconding

Bihar News: नशे में सनकी पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हाथ चीरते हुए पेट में जा लगी... हुई मौत; आरोपी फरार

Tue, 26 Nov 2024 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

Sheikhpura News: शेखपुरा के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Bihar News: In Sheikhpura, a drunken husband shot his wife dead, accused is absconding
अपने बच्चे के साथ मृतका कुमकुम देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शेखपुरा जिले के करंडे थानाक्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुमकुम देवी के रूप में हुई है, जो कुरमुरी गांव निवासी देवन धारी की पत्नी थी।

विज्ञापन

 
मारपीट का विरोध करने पर मारी गोली
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में भोला राम के निधन के बाद दुधमुंही भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मृतका का पति देवन धारी ने शराब का सेवन किया और नशे में घर लौट आया। घर पहुंचकर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो गुस्साए पति ने पिस्तौल निकाल ली। कुमकुम देवी ने खुद को बचाने के लिए अपने हाथ आगे किए, लेकिन देवन ने ट्रिगर दबा दिया। गोली महिला के हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
आरोपी पति पर शराब माफिया होने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि देवन धारी इलाके में शराब माफिया के तौर पर कुख्यात है। घटना के वक्त भी वह शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं, जबकि एक गोली मृतका के शरीर में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेखपुरा के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

 
इलाके में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या से कुरमुरी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की तह तक जाने और आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed