{"_id":"674599733f77c16d3009be7f","slug":"bihar-news-in-sheikhpura-a-drunken-husband-shot-his-wife-dead-accused-is-absconding-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशे में सनकी पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हाथ चीरते हुए पेट में जा लगी... हुई मौत; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशे में सनकी पति ने पत्नी पर चला दी गोली, हाथ चीरते हुए पेट में जा लगी... हुई मौत; आरोपी फरार
Tue, 26 Nov 2024 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:18 PM IST
सार
Sheikhpura News: शेखपुरा के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
अपने बच्चे के साथ मृतका कुमकुम देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शेखपुरा जिले के करंडे थानाक्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुमकुम देवी के रूप में हुई है, जो कुरमुरी गांव निवासी देवन धारी की पत्नी थी।
विज्ञापन
मारपीट का विरोध करने पर मारी गोली
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में भोला राम के निधन के बाद दुधमुंही भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मृतका का पति देवन धारी ने शराब का सेवन किया और नशे में घर लौट आया। घर पहुंचकर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो गुस्साए पति ने पिस्तौल निकाल ली। कुमकुम देवी ने खुद को बचाने के लिए अपने हाथ आगे किए, लेकिन देवन ने ट्रिगर दबा दिया। गोली महिला के हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी पति पर शराब माफिया होने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि देवन धारी इलाके में शराब माफिया के तौर पर कुख्यात है। घटना के वक्त भी वह शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं, जबकि एक गोली मृतका के शरीर में लगी थी।
विज्ञापन
शेखपुरा के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या से कुरमुरी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की तह तक जाने और आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।