{"_id":"66717060ef2cdd783805c9a7","slug":"bihar-news-in-begusarai-an-uncontrolled-car-hit-a-parked-truck-from-behind-10-people-seriously-injured-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 10 लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 10 लोग गंभीर घायल
Tue, 18 Jun 2024 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में एक अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार और आसपास खड़े पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अनियंत्रित कार (स्कार्पियो) ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बस स्टैंड स्थित एनएच-31 के पास की है। उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कार पर सवार होकर सिमरिया से गंगा स्नान कर नेपाल जा रहे थे। तभी बलिया बस स्टैंड के पास कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और खड़े ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन