फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ADEO EXAM SCAM MASTERMIND ARRESTED IN PATNA, PRODUCED BEFORE MUNGER COURT

बिहार न्यूज: एडीईओ परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में हुई पेशी

Thu, 24 Sep 2026 06:16 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:16 PM IST
सार

मुंगेर में ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में फरार मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को EOU ने पटना से गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभ्यर्थियों से 15 से 20 लाख रुपये लेकर पास कराने का आरोप है। मामले में पहले 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
ADEO EXAM SCAM MASTERMIND ARRESTED IN PATNA, PRODUCED BEFORE MUNGER COURT
न्यायिक अभिरक्षा में मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव

विस्तार

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (ADEO) परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को EOU की टीम उसे मुंगेर लेकर पहुंची, जहां प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उसकी पेशी कराई गई। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद EOU उसे रिमांड पर लेकर मामले में आगे की जांच करेगी।

गिरफ्तार सतीश कुमार यादव बक्सर जिले के निजामीपुर का रहने वाला है। वह मुंगेर के मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 177/26 में मुख्य अभियुक्त है। घटना के बाद से वह कई महीनों से फरार चल रहा था। EOU की टीम ने उसे पटना के शिवपुरी, गर्दनीबाग इलाके से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

मामला 14 और 15 अप्रैल को आयोजित ADEO परीक्षा में कथित बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जांच में अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई थी। मामले के खुलासे के बाद मुंगेर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड, तीन लाइनर और 18 अभ्यर्थियों समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इस ग्रुप में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले थे। प्रारंभिक जांच में गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैले होने की बात सामने आई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को सौंपी गई थी। इसी क्रम में EOU ने मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को पटना से गिरफ्तार किया और उसे मुंगेर कोर्ट में पेश किया।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में मुंगेर पुलिस ने पहले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुफस्सिल थाना में दर्ज इसी मामले की जांच EOU कर रही है। जांच के क्रम में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed