फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Flood victims in Munger lost their patience, protested by blocking NH-80

Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का सब्र टूटा, NH-80 जाम कर किया प्रदर्शन; प्रशासन से सहायता की मांग

Wed, 13 Aug 2025 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

Bihar: बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को जमालपुर प्रखंड के अंतर्गत उदयपुर के पास मुंगेर–बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-80) को जाम कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उनके घर पिछले 15 दिनों से पानी में डूबे हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Bihar News: Flood victims in Munger lost their patience, protested by blocking NH-80
सड़क पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप जारी है। गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के छह प्रखंडों के 253 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित है।

विज्ञापन

बाढ़ से विस्थापित लोग प्रशासन के आश्रय स्थलों, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने 41 स्थानों पर सामुदायिक रसोई, पेयजल, दवा और मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था की है, लेकिन ये सुविधाएं सभी प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: सर्पदंश के शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों को मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अव्यवस्था से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को जमालपुर प्रखंड के अंतर्गत उदयपुर के पास मुंगेर–बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-80) को जाम कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उनके घर पिछले 15 दिनों से पानी में डूबे हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है।

जाम कर रहे शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ वोट लेने के समय हम तक पहुंचती है। जब हम आपदा से जूझ रहे हैं, तो कोई देखने तक नहीं आया। यदि यही रवैया रहा तो इस बार हम सत्ता परिवर्तन कर देंगे। करीब आधे घंटे तक चले इस जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। बाद में गांव के वरिष्ठ लोगों के समझाने पर बाढ़ पीड़ितों ने जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed