{"_id":"679b612f8ca3dc2bfc0419f2","slug":"bihar-news-farmer-dies-due-to-electric-shock-in-begusarai-power-wire-was-already-broken-in-field-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में पहले से टूटा पड़ा था बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में पहले से टूटा पड़ा था बिजली का तार
Thu, 30 Jan 2025 04:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 04:53 PM IST
सार
मृतक किसान की पहचान मांसीरपुर गांव के रहने वाले कोमो यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि कामो यादव खेत में पानी पटवन कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक किसान और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। जहां खेत में पानी पटवन करने के दौरान किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मांसीरपुर गांव की है।
विज्ञापन
मृत किसान की पहचान मांसीरपुर गांव के रहने वाले कोमो यादव के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि कामो यादव खेत में पानी पटवन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले से ही बिजली का तार खेत में ही टूट पड़ा था और अचानक पानी पटवन करने के दौरान ही किसान कामो यादव करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बलिया पीएचससी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान कामो यादव की मौत हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बिजली का तार टूट गया था। इसकी शिकायत बिजली विभाग को की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके कारण से आज एक किसान की मौत करंट की चपेट में आने से हो गया।
विज्ञापन
फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी है। मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।