फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Dead body of married woman found hanging in Jumai father accused in-laws of murder

Bihar News: जुमई में फंदे पर लटकी मिली 21 साल की विवाहिता, पिता बोले- ससुराल वालों ने पांच लाख के लिए मार डाला

Thu, 05 Sep 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुमई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुमई Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

Jumai Crime News: मृतका के पिता सीताराम ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। यह लोग पांच लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of married woman found hanging in Jumai father accused in-laws of murder
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के बाटिया थाना क्षेत्र के भूरा गांव में एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। मृतका की पहचान भूरा गांव निवासी अजय मिस्त्री की पत्नी कविता देवी (21) के रूप में की गई है। मृतका के पिता ने बेटी के पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गरही थाना क्षेत्र के अरुणमा बाग गांव में रहने वाले मृतका के पिता सीताराम मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता कुमारी की शादी 2021 में बटिया थाना क्षेत्र के भूरा गांव निवासी सोलंकी शर्मा के 24 साल के पुत्र अजय मिस्त्री से की थी। शादी के बाद कविता ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे थे। रुपये नहीं देने पर पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने कविता के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पिता सीताराम का आरोप है कि बुधवार देर शाम पति अजय मिस्त्री, ससुर सोलंकी शर्मा, देवर विजय मिस्त्री और ननद ने गला दबाकर कविता की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली थी। इधर, सूचना मिलने पर बाटिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बटिया थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed