फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Criminals shot and injured a farmer in Begusarai, tension in area

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े किसान को मारी गोली; हथियार लहराकर हुए फरार, तनाव का माहौल

Fri, 22 Nov 2024 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Nov 2024 02:08 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot and injured a farmer in Begusarai, tension in area
अस्पताल में इलाजरत घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों के तांडव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र के चमथा गांव की है। घायल किसान अशोक राय (पुत्र दिवंगत कामो राय) को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
क्या है मामला?
घायल अशोक राय ने बताया कि गुरुवार को कुछ अपराधियों ने हथियार के बल पर उनके खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से दुकान की ओर पैदल जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े। उसके बाद अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
घटना के बाद से चमथा गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, अशोक राय का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed