फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   BSEB News: CM Nitish Kumar dream simultala awasiya vidyalaya inter result Bihar board 2025 inter toppers list

Bihar Board 12th Result: इंटर परीक्षा परिणाम से सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट हताश, सिमुलतला से कोई टॉपर नहीं

Tue, 25 Mar 2025 02:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 02:12 PM IST
सार

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया गया है। चौथे साल भी लगातार सिमुलतला आवासीय विद्यालय टॉप 10 की सूची से बाहर है। यानी इस बार भी विद्यालय को निराशा हाथ लगी।
 

विज्ञापन
BSEB News: CM Nitish Kumar dream simultala awasiya vidyalaya inter result Bihar board 2025 inter toppers list
सिमुलतला आवासीय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट व टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय एक बार फिर निराशा किया है। यहां के एक भी छात्र टॉप 10 की सूची में अपनी जगह नहीं बन पाई है। हालांकि, परिणाम घोषित होने होने से पहले विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल था। खुशी का माहौल होना भी लाजिमी था क्योंकि तीन सालों से इंटर की परिणाम में निराशा हाथ लग रही थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस बार विद्यालय की दो छात्र को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पटना बुलाया गया था। लेकिन इस बार भी यहां के छात्र टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हुए। गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम में सिमुलतला आवासीय विद्यालय को टॉपर्स की फैक्ट्री माना जाता रहा है। लेकिन, पिछले तीन सालों में इंटर के परिणाम में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार को निराश किया था। इंटर के परिणाम में यहां के एक भी छात्र ने टॉप 10 की सूची में अपना जगह नहीं बना पाया था और यह सिलसिला इस बार भी जारी रहा। हालांकि पिछले बर्ष मैट्रिक के परिणाम में सिमुलतला आवसीय विद्यालय के 6 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाकर विद्यालय की लाज बचाई थी।
विज्ञापन

इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 86.50 प्रतिशत बच्चे पास; यहां देखें टॉपर्स की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार ऊपर नीचे होता रहा है विद्यालय का ग्राफ
साल 2019 में हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय से विज्ञान संकाय के 19, वाणिज्य संकाय के 8 और कला संकाय के 9 छात्र शामिल हुए थे। लेकिन केवल कला संकाय के 3 छात्र ही टॉप टेन में जगह बना पाए थे। साल 2020 में विद्यालय से विज्ञान संकाय में 49, वाणिज्य संकाय में 9 और कला संकाय में 10 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें विज्ञान संकाय से एक वाणिज्य संकाय से 1 तथा कला संकाय से 4 छात्रों ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई थी। साल 2021 में इस विद्यालय से विज्ञान संकाय में 39, कला संकाय में 5 और वाणिज्य संकाय में 1 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और टॉप टेन में कला संकाय के एक छात्र ने अपनी जगह बनाई थी जिसने बिहार भर में टॉप स्थान भी हासिल किया था। साल 2022 में इस विद्यालय से 27 बच्चे विज्ञान संकाय से, 7 वाणिज्य संकाय से और 9 बच्चे कला संकाय से परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन एक भी छात्र टॉप टेन में अपनी जगह नहीं बना पाया और तब से लगातार तीन वर्षों में इंटर के एक भी छात्र टॉप टेन में जगह बनाने में असफल रहे। इस बार भी अलग-अलग विषयों में कुल 29 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन एक भी परीक्षार्थी टॉप 10 की सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए।




कैसे कहे जाने लगे सिमुलतला आवासीय विद्यालय टॉपर्स की फैक्ट्री
गौरतलब है कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय को टॉपर्स की फैक्ट्री कहा जाता है। वर्ष 2010 में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी और 2015 में यहां से फर्स्ट बैच ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था और उसमें परचम लहराया था। तब से ही इसे टॉपर्स की फैक्ट्री कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां के बच्चों ने रिजल्ट में लगातार निराश किया था और इस बार भी विद्यालय को निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed