{"_id":"671224933bbee8edb802f18a","slug":"bihar-news-body-of-young-man-found-floating-in-lake-in-munger-was-missing-for-five-days-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में झील में उतराता मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में झील में उतराता मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 18 Oct 2024 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:34 PM IST
सार
Munger News: पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हिंसा या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
मृतक सिकंदर किस्कू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर झील के दक्षिणी छोर पर शुक्रवार को एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा और उनकी टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश में जुट गए। शव की पहचान छोटकी फुलवरिया गांव निवासी वीरेंद्र किस्कु के बेटे सिकंदर किस्कु (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक सिकंदर किस्कु 12 तारीख की रात से लापता था। परिजनों ने कई दिनों तक उसे ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सिकंदर के भाई कुंदन किस्कु ने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज पटना में चल रहा था। शव मिलने के बाद, उन्होंने थाने में आकर पुलिस द्वारा ली गई तस्वीरों से सिकंदर की पहचान की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हिंसा या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि सिकंदर मजदूरी करता था और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन