फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bloody clash over land dispute in Begusarai, 10 people from both sides seriously injured

Bihar News: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Oct 2024 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

Begusarai News:  भगवानपुर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात पर कड़ी नजर रख रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Bloody clash over land dispute in Begusarai, 10 people from both sides seriously injured
जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के मखवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद पांच कट्ठा जमीन को लेकर था, जिसे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
हमले का कारण और विवाद की जड़
जानकारी के मुताबिक, घटना का मुख्य कारण पांच कट्ठा जमीन को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के बिंदेश्वरी महतो ने बताया कि वे अपने मवेशियों के लिए घास काटने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बिंदेश्वरी महतो का दावा है कि आरोपी पक्ष उन पर अपनी आठ कट्ठे की जमीन में से पांच कट्ठा जमीन लिख देने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उनके मना करने पर इस हमले को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Bloody clash over land dispute in Begusarai, 10 people from both sides seriously injured
जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

हमले में ये लोग हुए घायल
इस खूनी संघर्ष में बिंदेश्वरी महतो के परिवार के पांच सदस्य बिंदेश्वरी महतो, उनकी पत्नी सुषमा देवी, बेटा कौशल महतो, बहू कंचन देवी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर, धीरज कुमार, नीरज कुमार, रवि किशन, उत्कर्ष कुमार, हरिनारायण सिंह और सुनीता देवी भी इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
दोनों पक्षों का दावा
पीड़ित बिंदेश्वरी महतो का कहना है कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहले से साजिश रची थी और जमीन को लेकर लंबे समय से दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने चोरी-छिपे जमीन का हिस्सा हरी नारायण सिंह के नाम से अपनी बहुओं के नाम पर रजिस्ट्री करा लिया था। इसी विवाद के चलते जब बिंदेश्वरी महतो अपने खेत में घास काटने गए, तो उन पर हमला कर दिया गया।
 
वहीं, दूसरे पक्ष के धीरज कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर बिंदेश्वरी महतो जबरन घास काटने लगे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो बिंदेश्वरी महतो और उनके परिवार ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। धीरज कुमार ने यह भी दावा किया कि बिंदेश्वरी महतो ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।
 

Bihar News: Bloody clash over land dispute in Begusarai, 10 people from both sides seriously injured
जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कार्रवाई और जांच
इस मामले में दोनों पक्षों ने भगवानपुर थाने में आवेदन दिया है। भगवानपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात पर कड़ी नजर रख रही है।
 
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सही वजहों का पता चल सके। फिलहाल, दोनों पक्षों के घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed