फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Bihar police investigating: Farmer beaten to death, Begusarai resident farmer murdered in Saharsa

Bihar Crime: बेगूसराय निवासी किसान की सहरसा में पीट-पीटकर हत्या, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस; जानें मामला

Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

Bihar: मृतक के शरीर पर मारपीट के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। परिवार वालों का कहना है कि नकुल यादव ने किसी से दुश्मनी की बात नहीं बताई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Bihar police investigating: Farmer beaten to death, Begusarai resident farmer murdered in Saharsa
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के चिडैया थाना क्षेत्र के कोसी तटबंध के अंदर एक किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी 50 वर्षीय नकुल यादव के रूप में हुई है। नकुल यादव सहरसा जिले के कोशी दियारा क्षेत्र के चिकनी गांव में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के सकरपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह के आठ एकड़ जमीन पर पिछले 25 वर्षों से खेती-बाड़ी करते थे। नकुल यादव के साथ दो अन्य लोग, जो खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला के निवासी लालन सिंह और अशोक सिंह हैं, खेती के काम में सहायक थे।

विज्ञापन

सीमा विवाद के कारण पुलिस जांच में देरी
पुलिस को शव की पहचान और मामले के क्षेत्र की सीमा निर्धारण में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। चूंकि कोशी क्षेत्र का यह दियारा इलाका खगड़िया और सहरसा जिले की सीमा पर है, इसलिए प्रारंभिक तौर पर पुलिस क्षेत्र की पहचान करने में उलझन में रही। अंततः मामला सहरसा के चिडैया थाना क्षेत्र का पाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; एक महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम और शव की स्थिति
मृतक नकुल यादव के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि उनके पिता अकेले ही चिकनी गांव में झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। घटना से एक दिन पहले गुरुवार की रात भी वह अकेले थे, क्योंकि उनके साथी लालन सिंह और अशोक सिंह खेत में मकई की फसल की देखरेख कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने नकुल यादव का शव झोपड़ी के बाहर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पिटाई ही प्रतीत हो रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की गहन जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed