फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bela village jharkhand youth body found hanging police investigating love angle in jamui news

Bihar News : नीम के पेड़ से लटका मिला झारखंड के युवक का शव, रेल टिकट, मोबाइल और शराब की बोतल बरामद

Sat, 04 Jul 2026 04:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में नीम के पेड़ से झारखंड के 30 वर्षीय युवक विजय कुमार मुर्मू का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Bihar News : bela village jharkhand youth body found hanging police investigating love angle in jamui news
घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में शनिवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार मुर्मू के रूप में हुई है। घटनास्थल से रेल टिकट, मोबाइल फोन, चप्पल और विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या, प्रेम प्रसंग और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

घटना जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित टिलुआ आहार के पास की है। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटके युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जेब से मिला रेल टिकट, मोबाइल से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की जेब से झारखंड के विद्यासागर से जमुई तक का रेल टिकट और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल चालू करने पर आए एक फोन कॉल के आधार पर युवक की पहचान विजय कुमार मुर्मू (30) के रूप में हुई। वह झारखंड के देवघर जिले के मुरली पहाड़ी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।



ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

घटनास्थल से चप्पल और शराब की बोतल भी मिली

पुलिस को घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक चप्पल और विदेशी शराब की एक बोतल भी मिली है। दोनों सामानों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका घटना से कोई संबंध है या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की।

प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं की जांच

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, संपर्कों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग सहित अन्य सभी संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed