Bihar: राजगीर में पहली बार एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, शेखपुरा पहुंचने पर गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Bihar News: 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले एशियन महिला हाॅकी चैम्पियनशिप के अवसर पर गौरव यात्रा के तहत मंगलवार को टाउन हाॅल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगीर खेल एकेडमी राजगीर के नवनिर्मित नीले एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11 से 20 नवंबर 2024 तक एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शेखपुरा विधायक विजय सम्राट एवं जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण जिला के टाऊन हॉल में आम लोगों के समक्ष किया। अपने संबोधन में विधायक विजय सम्राट ने कहा कि आज हमारे शेखपुरा जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए इसे खेल की दुनिया का मील का पत्थर बताया।
शेखपुरा में गौरव यात्रा का भव्य स्वागत
गौरतलब हो कि यह गौरव यात्रा नवादा जिला से होते हुए शेखपुरा पहुंची, जिसे अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने अपनी सीमा में पहुंचते ही स्वागत किया। यह ट्राॅफी यहां के उपरांत बेगुसराय की ओर प्रस्थान करेगी। जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारी की गई थी। इस अवसर पर विधि व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होगा कार्यक्रम
ज्ञात है कि दिनांक 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित होने वाले इस हॉकी चैंपियनशिप भारत सहित कुल 06 टीमें जिसमें चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहे हैं।