{"_id":"6718da2cd23b89a8e90a6793","slug":"bihar-news-asha-worker-died-due-to-cobra-snake-bite-in-munger-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर की कर रही थी सफाई, तभी छिपे कोबरा सांप ने डसा…झाड़फूंक के चक्कर में महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर की कर रही थी सफाई, तभी छिपे कोबरा सांप ने डसा…झाड़फूंक के चक्कर में महिला ने तोड़ा दम
Wed, 23 Oct 2024 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:42 PM IST
सार
Bihar News: मुंगेर में अपने घर की सफाई के दौरान एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिजन उसे पास के मंदिर में झाड़फूंक करवाने ले गए, जहां उसकी हालत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर में सांप के डसने से 48 वर्षीय आशा कर्मी की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक महिला के परिजन ने बताया कि प्रतिमा कुमारी दीपावली पर्व को लेकर अपने घरों की साफ सफाई करने के साथ अपने घर आंगन में मिट्टी से निपाई कर रही थी। तभी घर के अंदर एक बड़े से छेद को मिट्टी से बंद कर रही थी।
विज्ञापन
इस छेद में बैठे कोबरा सांप ने महिला के हाथ के उंगली में डस लिया। महिला को लगा कि कोई विषैला जीव ने काट लिया है, जिसके बाद उसने यह बात अपने परिजन को बताई। परिजन की जानकारी के बाद गांव के ही एक विषहरी मंदिर ले जाया गया। जहां महिला की झाड़फूंक कराई गई। इसी बीच लगभग के एक घंटे समय बीत गया।
विज्ञापन
उसके बाद परिजन के द्वारा इलाज के लिए उसे मुंगेर ले गए, जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। चिकित्सक के द्वारा जांच में बताया गया कि महिला को सांप ने डसा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला के घर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई।
विज्ञापन