{"_id":"685d27aa6cf8c721550f1906","slug":"bihar-news-another-love-story-in-jamui-woman-elopes-with-nephew-flees-with-3-children-seeks-protection-in-munger-munger-news-c-1-1-noi1245-3101869-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: शादी के 7 साल, 3 बच्चे... पति को छोड़ उसके भतीजे से शादी रचाई; बिहार में एक और चाची-भतीजा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: शादी के 7 साल, 3 बच्चे... पति को छोड़ उसके भतीजे से शादी रचाई; बिहार में एक और चाची-भतीजा विवाह
Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM IST
सार
Bihar News : एक महीने में दूसरा मामला। फिर चाची और भतीजे का प्रेम विवाह। अबकी बार तीन बच्चों की मां ने पति के भतीजे से शादी कर ली। चाची-भतीजे ने वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
जमुई में शादी के बाद दोनों ने यह तस्वीर भी वायरल की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जमुई में चाची और भतीजे के प्रेम विवाह का एक और मामला सामने आया है, जो जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार तीन बच्चों की मां ने अपने भतीजे से शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दरअसल, यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव की है। यहां एक तीन बच्चों की मां ने अपने गोतिया (परिवार) में ही भतीजे से दूसरी शादी कर ली। जानकारी के अनुसार, गिद्धौर थाना क्षेत्र के मोहाली गढ़ निवासी प्रहलाद साह की बेटी की शादी लगभग 7 साल पहले भाटचक निवासी सावन कुमार उर्फ कमांडो से हुई थी। उनके तीन बेटे भी हैं। लेकिन पिछले 3 साल से महिला का अपने गोतिया में ही भतीजे दीपक कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को दीपक ने एक झोपड़ीनुमा कमरे में महिला की मांग में सिंदूर भरकर उससे दूसरी शादी कर ली। उन्होंने इस शादी का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई। वायरल वीडियो में दोनों कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए लड़की के माता-पिता जिम्मेदार होंगे। बताया जाता है कि महिला का पहला पति सावन कुमार उर्फ कमांडो ऑटो मैकेनिक है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
अभी एक सप्ताह पहले ही टाउन थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब एक बच्ची की मां ने अपने पति की मौजूदगी में ही दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि, महिला के पहले पति ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह महिला पटना के राजीव नगर की रहने वाली थी और उसकी शादी 2021 में सिकरिया निवासी विशाल दुबे से हुई थी। शादी के दो साल बाद आयुषी की नजदीकियां रिश्ते में भतीजा लगने वाले पड़ोसी सचिन दुबे से बढ़ गईं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। 15 जून को आयुषी अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ घर से फरार हो गई थी। इसके बाद विशाल दुबे ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान दोनों प्रेमी सामने आए। इसके बाद गांव के शिव मंदिर में पिछले शुक्रवार को पति समेत ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों ने विवाह कर लिया था।